फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा मंडल का शपथ समारोह का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ सर्राफा मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और कार्य समिति सदस्य का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार की रात 8 बजे नगर के घास बाजार स्थित मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार सर्राफ के प्रतिष्ठान पर चुनाव अधिकारी प्रहलाद वर्मा के देखरेख में संपन्न हुआ। समारोह में अध्यक्ष पद पर विजय कुमार सर्राफ, विष्णु कुशवाहा को उपाध्यक्ष और मनीष कुमार वर्मा को मंत्री जबकि उदय प्रताप आर्य कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसी क्रम में जवाहरलाल चौहान को उपमंत्री पद और रामबचन स्वर्णकार, गिरधर लाल वर्मा, जमुना प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, प्रकाश चंद्र, अनिल उपाध्याय को कार्य समिति सदस्य का शपथ ग्रहण दिलाया गया। समारोह में सूर्यांश सर्राफ, जितेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रताप, प्रमोद वर्मा, राकेश वर्मा, राजेंद्र गोल्डी वर्मा, घनश्याम वर्मा, अनिल सर्राफ, विनोद वर्मा आदि मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें