मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें चकबंदी और राजस्व न्यायालयों के बावत डीएम से हुई वार्ता के बाद भी कोई समाधान न निकलने पर चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उक्त न्यायालयों के बारे में डीएम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। तब तक इन न्यायालयों में कार्य करना संभव नहीं है। उन्होंने तय किया कि 19 और 29 मार्च को अधिवक्ता पूरे दिन विरोध स्वरुप न्यायिक कार्य से विरत रहेगें। अध्यक्षता चंद्रशेखर उपाध्याय और संचालन रितेश लाल श्रीवास्तव ने किया।