फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदान से गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। बेल्थरारोड स्टेशन पर शनिवार की रात गोदान एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान अधेड़ गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बलिया सदर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देर रात होने के चलते रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया। बलिया जिले के उंभाव थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी अशोक कुमार (48) पुत्र समुहत शनिवार को गोरखपुर जाने के लिए स्टेशन आया था। मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया। जिसके चलते वो पटरियों के बीच में गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका दाहिना पैर कट गया। हादसे के बाद अशोक को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें