फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित सामाजिक संगठन राष्ट्रीय नाई महासभा कार्यालय पर शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में लोगों ने कर्पूरी ठाकूर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही प्रशासन से मांग की कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि दी जाए। इस बावत संस्था की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक राजमणि शर्मा, प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, गोविंद ठाकुर, सच्चिदानंद, शंकर शर्मा, उमाशंकर शर्मा, महेंद्र शर्मा, रामशब्द शर्मा, दीनानाथ ठाकुर आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें