फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकलेगी शिव बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बोल बम कावरियां सघ की बैठक गुरुवार को नगर क्षेत्र में स्थित शीतला मंदिर परिसर में हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष दिनेश भारती ने कहा कि वाराणसी के तर्ज पर इस बार शिवरात्रि पर्व के अवसर पर 13 फरवरी को भगवान भोलेनाथ की बारात दोपहर 1 बजे से शीतला मंदिर परिसर से निकलेगी। संघ के संरक्षक डा. राम गोपाल गुप्त ने बताया कि शिव बारात में सजीव झांकियां निकाली जाएंगी। बारात में बैंड बाजा , हाथी-घोड़, ऊंट चलेंगे। शिव के दूत भूत पिशाच भी बारात की शोभा बढ़ाएंगे। नगर भ्रमण के पश्चात बारात पुन: शीतला मंदिर पर आएगी। बैठक के दौरान अलक्षेंद्र विक्रम सिंह, पारसनाथ गुप्त, विनोद जायसवाल, विजय राजभर, विजय प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, कैलाश सिंह, दीपक महाराज, दयानंद महाराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें