फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सभापतियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी/ सूरजपुर। सहकारी समितियों के नवनिर्वाचित सभापतियों और उप सभापतियों को शुक्रवार को घोसी और रसूलपुर में समारोह आयोजित करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी की ओर से किया गया। घोसी के सपा कार्यालय पर साधन सहकारी समिति के सभी 9 सभापतियों का ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह के नेतृत्व में फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस जीत को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों की जीत बताया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह ने कहा कि घोसी ब्लाक की सभी 9 साधन सहकारी समितियों के सरपंच पद पर जीत आने वाले दिनों में सपा की जीत का संकेत है। इस मौके पर नवनिर्वाचित सभापति सुनील यादव लुदुही, रामशंकर यादव सिपाह, राजबहादुर सिंह मझवारॉ, असलम क़स्बा खास, अशोक मास्टर नदवल, जनार्दन बड़ागाँव, रामचंद्र कल्याणपुर, रामचंद्र यादव अकोल्ही, अवधनाथ सिंह माउरबोझ का स्वागत किया। इस मौके पर खुर्शीद खान, राजेंद्र पाण्डेय, अमित सिंह कौशल, लालचंद यादव, नेहाल, शोएब निजामी, आदि उपस्थित रहे। उधर मधुबन विधान सभा क्षेत्र के रसूलपुर स्टेट स्थित सपा के कैम्प कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में दोहरीघाट विकास खण्ड साधन सहकारी समिति सूरजपुर से सभापति विहारी यादव उपसभापति जितेंद्र राय , जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सदस्य राम सागर , वीरेंद्र यादव , इथंद्र कैलाश यादव ,रामकरन राजभर, जानकी प्रसाद , क्रय विक्रय केंद्र दोहरीघाट के सदस्य महेन्द्र यादव , रामकिशुन , श्यामवृक्ष , सत्येंद्र ,चीनी मिल घोसी सदस्य सुरेश यादव इफको सदस्य हरिश्चंद यादव पुत्र रामबचन केंद्रीय उपभोक्ता भंडार मऊ हेतु विहारी पुत्र गणेश व वीरेंद्र पुत्र पारस। वही रसूलपुर न्याय पंचायत अंतर्गत साधन सहकारी समिति डूहिया डिलिया के सभापति रामज्ञान यादव उप सभापति सुबाषचन्द्र यादव, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सदस्य कालिका यादव, रामध्यान यादव , सुबाषचन्द्र, क्रय विक्रय केंद्र दोहरीघाट के सदस्य त्रिपुरारी यादव ,जयराम कन्नौजिया ,वृजेश यादव, अन्जू यादव को जिला पंचायत सदस्य इंद्रकैलाश यादव ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया । इस अवसर पर सपा नेता राजेन्द्र मिश्र, कृष्णा यादव, दयानन्द प्रजापति, डॉ. सागर यादव, रामसमुझ, सुरेन्द्र यादव प्रधान धरमू यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें