रतनपुरा। ब्लाक मुख्यालय स्थित जल निगम की ओर से लगे ओवरहेड टैंक बदहाल पड़ा है। ओवरहेड टैंक का मोटर आए दिन खराब होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।दो माह मेें मात्र 14 दिन ही जलापूर्ति की गई है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान ग्रामीण आंदोलन करने की रणनीति तय करने में जुट गए हैं। ब्लाक मुख्यालय पर लगे हजारों लीटर वाला ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के नगवा, बीबीपुर, गाढ़ा, रतनपुरा, मुबारकपुर, धर्मागतपुर, गुलौरी, जोगापुर, दतौड़ा, खोहिया सहित दर्जनों गांवों को जलापूर्ति की जाती है। ओवरहेड टैंक में लगे मोटर, गांवों में बिछाई गई पाइपलाइन जर्जर हाल में हो गई है। पिछले दो माह में मात्र 14 दिन ही जलापूर्ति की गई है। दिसंबर माह में जल निगम प्रथम का मोटर दो बार जल गया। जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में ही पुन: मोटर जल गया। अब मोटर की मरम्मत कराने में विभाग ने बजट के अभाव में हाथ खड़ा कर दिया है। लगातार दो हफ्ते से जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इस संबंध में क्षेत्र के मोहन प्रसाद, प्रेम गोड़, गिरधर शर्मा, कपिलदेव चौरसिया, मोहम्मद तजम्मुल, पवन कुमार, शेषनाथ राम, एम के गुप्ता का कहना है कि लाखों की लागत से बना ओवरहेड टैंक शो पीस बनकर रह गया है। ओवरहेड टैंक का मोटर आए दिन फुंक जाने से हम लोग तंग आ चुके हैं। पेयजलापूर्ति समस्या को अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत जल निगम के अवर अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही जले मोटर की मरम्मत करा दी जाएगी।
व्