सोमवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में नगर क्षेत्र के बरपुर निवासी सौरभमणि को राज्यपाल राम नाईक द्वारा एलएलबी में गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। सौरभमणि के इस सफलता से परिजनों में हर्ष व्याप्त है। बता दें कि सौरभमणि बलिया जनपद के मूल निवासी हैं। उनके बड़े भाई गौरवमणि भीर गोल्ड मेडलिस्ट एवं नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। सौरभमणि की सफलता पर राजीव, जितेंद्र, सुनील, आशुतोष, आशीष आदि प्रसन्नता व्यक्त किया है।