मऊ। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिशन इंद्रधनुष अभियान के क्रम में नगर के भरहू का पुरा स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चौथे चरण के तहत टीकाकरण का आयोजन किया गया। सीडीओ आशुतोष द्विवेदी ने टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान2200 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर लोगों को टीकाकरण और मिशन इंद्रधनुष अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी हरिवंश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।