मऊ। घोसी और बड़राव ब्लाक में समेकित वाटर शेड प्रबंधन कार्यक्रम के तहत तैयार किए गए तालाबों का निरीक्षण शनिवार को उपकृषि निदेशक के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने किया। इसमें अधिशासी अभियंता नलकूप और सांसद के प्रतिनिधि के रुप में अटल राजभर मौजुद रहे। जांच टीम कल्याणपुर, पिवाताल, लाखीपुर, सहित अन्य गांवों में पहुंचकर निर्माण का भौतिक सत्यापन की। बताते चले दिशा की बैठक में सांसद ने इस निर्माण पर प्रश्न उठाते हुए खुद के प्रतिनिधि के सामाने अधिकारियों से जांच करनेे की मांग किया था। इसके चलते यह टीम पहुंची थी।