फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम यात्रा का दोहरीघाट में भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास की तरफ से निकाली गई यात्रा मंगलवार को दोहरीघाट बाजार पहुंची, जहां संघ जिला कार्यवाह विनोद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। साथ ही मुक्ति धाम रोड प्राचीन शिव मंदिर पर कपूर चंद गुप्त और चेयरमैन वेदाना सोनकर की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान श्रीराम यात्रा में शामिल डॉ राम अवतार शर्मा पूर्व डिप्टी कमिश्नर आयकर विभाग भारत सरकार, विनय संत, अयोध्या प्रसाद, आशुतोष को सम्मानित किया गया। साथ ही नगर में धार्मिक आयोजनों और धर्म के प्रचार प्रसार के लिए हनुमान चालीसा समिति का गठन किया गया। जिसमें पंकज मद्देशिया, दीपेंद्र चंदन जायसवाल ,श्याम पांडे, विकास वर्मा, प्रभास आचार्य ,लाल बाबू साहू, विनोद वर्मा को समिति का सदस्य बनाया गया। साथ ही श्री राम यात्रा के नेतृत्व कर रहे हैं डॉक्टर राम अवतार शर्मा ने बताया के श्रीराम यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रीराम और माता जानकी के वनवास के दौरान जहां जहां उनके पांव पड़े उन स्थानों को चिन्हित कर खोज और शोध के माध्यम से उन स्थलों का पहचान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें