नगर क्षेत्र के मड़इया घाट स्थित शिवजी मठ पर मंगलवार को मिशन मोदी पीएम अगेन 2019 संगठन की बैठक हुई। इसमें इस संगठन के गठन और उसके उद्देश्य पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी 25 एवं 26 दिसंबर को संकल्प से सिद्घि कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राम प्रवेश राजभर को जिलाध्यक्ष, सुधीर सोनकर, आनंदपाल सिंह तोमर और आशुतोश चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष, उदय प्रताप सिंह शीबू और राष्ट्रकुंवर को जिला महामंत्री, अभिषेक चतुर्वेदी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसी क्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष फिरोज तलवार बने। दीपक भारद्वाज को नगर अध्यक्ष, रतनपुरा ब्लाक अध्यक्ष भरत सिंह को बनाया गया। इसी क्रम में ब्लाक अध्यक्ष मुहम्मदाबाद अंजनी गुप्ता बने। बड़राव ब्लाक अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव को बनाया गया। रानीपुर ब्लाक का अध्यक्ष रामवेलास चौहान को तथा ब्लाक दोहरीघाट का अध्यक्ष जर्नादन मिश्र को बनाया गया। इस अवसर पर शमशाद आलम अल्पसंख्य मोर्चा के महामंत्री नियुक्त किए गए।