मऊ। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार कोपागंज ब्लाक के चेराराम का पूरा गांव में गांवा वालों ने भ्रष्टाचार सहन न करने का संकल्प लिया। गांव वालों ने इस प्रकार संकल्प लिया कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और कानून के नियमों का पालन करूंगा। किसी काम के लिए न रिश्वत दूंगा और न ही लूंगा। सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करूंगा। जनहित में कार्य करूंगा ,अपने नीजी आचरण से ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करूंगा। भ्रष्टाचार की सभी घटनाओं की रिपोर्ट उचित एजेंसी को दूंगा। इस अवसर पर कृषि उप निदेशक, कृषि वैज्ञानिक पवन कुमार ,डीके राय , टीएन चौहान और दुर्गविजय सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेेती करने के विभिन्न उपाय बताए। उर्वरकों का प्रयोग कम करने की सलाह दी। वैज्ञानिकों ने किसानों से कहा कि वे अधिक से अधिक जैविक खादों का प्रयोग करें। कंपोस्ट खाद का प्रयोग करने से खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। इस मौके पर किसान प्रधानपति अमरनाथ विश्वकर्मा ,राघवेंद्र शर्मा, आशीष राय ,हरिशकंर राय ,प्रह्लाद यादव , राजेश राय , टीपी मिश्रा , विपिन तिवारी राम प्रताप राय, विधिचंद राय , रविप्रकाश राय , संतोष राय, पीयूष राय, शशांक राय , महेंद्र यादव सहित काफी संख्या में किसान उपिस्थत रहे।