मऊ। निकाय चुनाव के सकुशल संपन्न कराने , सभी प्रकार की शिकायतों को दर्ज करने और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विकास भवन में कंट्रोलरूम की स्थापना की गई है। कंट्रोलरूम का प्रभारी अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी को बनाया गया है। बुधवार को जया त्रिपाठी के सरकारी और व्यक्तिगत मोबाइल नंबरों पर काल किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया । जिलाधिकारी ने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह कंट्रोलरूम 24 घंटे खुले रखने का निर्देश दिया गया है लेकिन जिला कार्यक्रम अधिकारी ने निर्देशों की अवहेलना करते हुए काल रिसीव नहीं की। यह अत्यंत गंभीर प्रकरण है। स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।