फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपी लग्गूपुर निवासी सुनील सिंह के घर पर शनिवार को कुर्की की नोटिस चस्पा कराई। साथ ही अदालत की अवमानना का केस दर्ज किया। आरोपी सुनील सिंह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के लग्गुपुर गांव का निवासी है। डेढ़ माह पूर्व विवाद के दौरान उसने गांव के ही एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद से वह फरार है। उसके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। बाद में कोर्ट ने कुर्की की नोटिस जारी किया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें