मऊ। यूनियन एसोसिएशन के अह्वान पर बीएसएनएल कर्मचारियों ने मांगों के बाबत गुरुवार को भुजौटी कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहें सच्चिदानंद उपाध्याय और माता दीन उपाध्याय ने बताया कि शीर्ष के अह्वान पर गुरुवार को एक दिवसीय भुख हडताल का यह सांकेतिक धरना है। चार सूत्री मांग पूरी न होने पर यह हड़ताल आंदोलन में बदल जाएगी। भूख हड़ताल में आईएल सिंह, लल्लन यादव, एनलएस यादव, विभूति प्रसाद, पीएन गुप्ता, शशिकांत, यशवंत कुमार, आरपी सिंह, श्याम नारायण सहित अन्य शामिल रहें।