फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा में शामिल हुए 3146 परीक्षार्थी

विज्ञापन
टीजीटी की परीक्षा के दौरान नगर के डीसीएसके पीजी कालेज केंद्र में प्रवेश करते परीक्षार्थी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा जनपद में शनिवार को प्रथम पाली में सात तथा द्वितीय पाली में छह केंद्रों पर हुई। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम रहे। परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 5284 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 3146 ने परीक्षा दी जबकि 1138 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को कोविड गाइड लाइन के तहत परीक्षा कक्ष में भेजा गया। उधर, परीक्षा खत्म होने के बाद डीसीएसके पीजी कालेज मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। टीजीटी परीक्षा शनिवार को सात केंद्र डीसीएसके पीजी कालेज, संतगणिनाथ, टाउन इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज में परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 3427 परीक्षार्थियों में 2938 परीक्षा र्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 489 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में छह केंद्रों पर पंजीकृत 2998 परीक्षार्थियों में से 2346 परीक्षा र्थी उपस्थित रहे। जबकि 649 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो पर्यवेक्षक तथा दो परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र प्रतिनिधि तैनात रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा र्थी कालेजों से बाहर आकर प्रश्न पत्र का मिलान करते रहे। परीक्षा बेहतर होने से परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी। परीक्षार्थी अपने प्रश्नों को लेकर एक दूसरे से चर्चा करते दिखे। एक साथ काफी संख्या में परीक्षा र्थियों के परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के कारण जाम की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें