फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 27 का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यातायात सीओ प्रभारी डा. अजय विक्रम सिंह और यातायात प्रभारी संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 27 लोगों का चालान किया गया। टीम द्वारा शहर के गाजीपुर तिराहा से लेकर आजमगढ़ मोड़ तक दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को डबल सवारी होने पर पीछे बैठे सवारी को भी हेलमेट लगाने की जानकारी दी गई। चारपहिया वाहन चालकों को आगे की सीट पर बैठे दोनों को सीट बेल्ट का प्रयोग और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने की सलाह दी गई। वहीं सड़क के किनारे पटरी पर दुकानदारों द्वारा कब्जा को हटाया गया। टीएसआई संताेष कुमार यादव ने बताया कि शासन द्वारा सड़क हादसों को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि बुधवार को तीन सवारी पर 12 लोग, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर 10 और गलत दिशा से वाहन चलाने पर पांच लोगों को चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें