नगर के डीसीएसके पीजी कालेज स्थित परीक्षा केंद्र में राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता के पदों की भर्त
मऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता के पदों की भर्ती परीक्षा-2025 रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा देकर बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। वे आपस में पेपर में आए प्रश्नों को लेकर एक-दूसरे से चर्चा करते नजर आए। एक पाली की परीक्षा में 4315 के सापेक्ष 1666 अभ्यर्थी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता के पदों की भर्ती परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पूर्व से ही अभ्यर्थियों और उनके परिवारजनों की काफी भीड़ लग गई थी। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों को कड़ी जांच पड़ताल के बाद परीक्षा कक्ष में भेजा गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों को 10 सेक्टर में बांटा गया था। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। इसके साथ ही पुलिस बल तैनात की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही प्रशासन की तरफ से चार सहायक केंद्र व्यवस्थापक, चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट, चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व रखा गया था। परीक्षा में 4315 के सापेक्ष 1666 अभ्यर्थी शामिल हुए।