फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 26 ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सदर विधानसभा से नामांकन करते आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में विभिन्न दलों के 26 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। छह फार्म भी खरीदे गए। इस दौरान नामांकन स्थल के बाहर प्रत्याशियों के समर्थको के जुटने से खासी गहमागहमी का माहौल रहा। उधर, सुरक्षा को देखते हुए नामांकन स्थल के आसपास पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। कुल मिलाकर चारों विधानसभाओं से अंतिम दिन मिलाकर कुल 60 लोगों ने नामांकन किए हैं। नामांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पहुंचे। समर्थक प्रत्याशी को फूल मालाओं से लाद कर नारेबाजी करते हुए नामांकन स्थल तक लाए। जहां से प्रत्याशी नामांकन करने कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचे और पर्चे दाखिल किए। नामांकन करने वालों में विधानसभा 353 मधुबन से दिनेश मौर्या निर्दल, सूरज निर्दल, मनोज कुमार यादव भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी, रामप्रवेश राष्ट्रीय समाज दल, नीलम कुशवाहा बहुजन समाज पार्टी (पुन: नामांकन), भरत सिंह विकासशील इंसान पार्टी (पुन: नामांकन) शामिल रहे। वहीं विधानसभा 354 घोसी से दयाशंकर उर्फ हवा शंकर निर्दल, बदरूनिशा लोग पार्टी, अरविंद जनता क्रांति पार्टी, ओमप्रकाश यादव आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), दीनानाथ विकासशील इंसान पार्टी से नामांकन किया। उधर विधानसभा 355 मोहम्मदाबाद गोहना से दीनानाथ निर्दल, मोनू निर्दल, सुमंत आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने नामांकन किया। विधानसभा 356 मऊ सदर से नरेंद्र सिंह भारत स्वाभिमान पार्टी, विक्रमजीत सिंह आम आदमी पार्टी, शैलेंद्र सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया, अब्बास अंसारी सुभासपा (पुन: नामांकन), मु. इब्राहिम निर्दल, माधवेंद्र सिंह कांग्रेस (पुन: नामांकन), परमहंश निर्दल, मोबिन अंसारी निर्दल, सुरेंद्र नाथ चौहान, रमाकांत बहुजन मुक्ति पार्टी, रामकिशोर जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवाद) ने नामांकन किया। वहां अंतिम दिन विधानसभा 353 मधुबन के लिए एक, विधानसभा 354 घोसी के लिए तीन, विधानसभा 356 मऊ सदर के लिए दो नामांकन फार्मो खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें