फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के असलपुर पुलिया के पास बुधवार की देर रात करीब 11 बजे पुलिस और दो बदमाशों के बीच 30 मिनट तक मुठभेड़ चली। इसमें पुलिस की फायरिंग में 25 हजार का इनामिया बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बीते 26 अप्रैल को एक लूट की हुई घटना को लेकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस बुधवार की रात चेकिंग अभियान चला रही थी।पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि रानीपुर थाना के पड़री गांव के पास हुई लूट की घटना में मिर्जापुर गांव निवासी अरुण राजभर का नाम आया। उसपर 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी बदमाश पर घोषित किया है।
विज्ञापन

लूट मामले में अरुण का नाम आने के बाद बुधवार को उपनिरीक्षक अजीत दूबे चौकी इंचार्ज काझा अपने हमराही कांस्टेबल अनिल कुमार, विकाश यादव के साथ काझा से पड़री सड़क मार्ग पर गोदाम के पास सघन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच दो बदमाश गमछे से मुंह बांधे हुए बिना नंबर प्लेट की बाइक से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया। तो एक बदमाश ने उपनिरीक्षक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। और पड़री की तरफ भागे।
उधर सूचना मिलने पर रानीपुर थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहंुचे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश पड़री से असलपुर की तरफ भाग रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दो तरफ से घरेबंदी कर दी। पड़री मार्ग तिराहे से 100 मीटर पहले पुलिस को देखकर बदमाशों ने एक बार फिर फायरिंग की।
विज्ञापन

हालांकि गोली पुलिस के वाहन पर लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। इससे वह मौके पर गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घटनास्थल पर जब पुलिस गई तो घायल बदमाश की पहचान अरुण राजभर उर्फ दाढ़ी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और गोली का खोखा बरामद किया। पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी रानीपुर लेकर पहंुची। जहां से प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

-

अलग-अलग थानों पर 19 मुकदमे हैं दर्ज
मऊ। घायल बदमाश पर 19 मुकदमे दर्ज है, पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। उसपर जिले के अलावा दूसरे जिलों में भी कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ जिले की शहर कोतवाली में एक , कोपागंज में एक, चिरैयाकोट में दो, सरायलंखसी में पांच, मुहम्मदाबाद गोहना में एक, रानीपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। भदोही में तीन, वाराणसी के मिर्जामुराद में एक, जौनपुर लाइन बाजार में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें