स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को नि:शुल्क महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से आई हुई 22 महिलाओं की नसबंदी कराई। इस दौरान कोपागंज के अधीक्षक डॉ. इरशाद अहमद, डॉ. डीपी यादव, यूसुफ शाह, फूलबदन यादव, प्रियंका, जुगनू सिंह,सुनीता आदि मौजूद थे।