जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को आईपीएस जसवीर सिंह को बहाल करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में सामाजिक संगठन के सदस्यों ने बताया कि आईपीएस जसवीर सिंह ईमानदार पुलिस ऑफिसर हैं, लेकिन भ्रष्टाचार तथा काला धन की वापसी को लेकर एसआईटी के गठन के लिए सर्वोच्च न्यायालय में रिट में वादी होने पर उन्हें राजनीतिक दबाव के चलते विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया। मांग की गई कि आईपीएस जसवीर सिंह को बहाल किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अमरजीत भारती, संतराज, गोविंद खरवार, सुनील कुमार शर्मा, राजेश, राजू, रंभा देवी, रीता भारद्वाज, रेनू रावत, जया सिंह, अजय कुमार, विजय प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र, पिंटू यादव सहित अन्य मौजूद रहे।