लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान एसडीएम ने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
बुधवार को एसडीएम निरंकार सिंह तथा मधुबन एसओ कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में पुलिस, अर्धसैनिक बल तथा आरएएफ के साथ रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च मधुबन बाजार से शुरू होकर, फतेहपुर ताल रतोय बाजार, अस्पताल चौक, चंद्रशेखर तिराहा, चंद्रापार बाजार तक किया गया। इस दौरान एसडीएम ने लोगों से लोकसभा चुनाव को सकुशल पूर्वक संपन्न कराने के लिए निरंतर मानीटरिंग की जा रही है। इसी उद्देश्य से लोगों को भयमुक्त करने के लिए रूट मार्च निकालकर लोगों को आश्वसत किया जा रहा है। वहीं कोतवाल कुमुद शेखर सिंह ने लोगो को बताया कि संसदीय चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र मे शान्ति सौहार्द बनाये रखना प्रमुख उद्देश्य है। लोग निर्भय होकर के लोकतंत्र के महापर्व में भाग ले यही रूट मार्च का प्रमुख उद्देश्य है।