अमिला। स्थानीय कस्बा स्थित शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज के कर्मचारियों तथा शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। परेशान कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। लेकिन अभी तक वेतन भुगतान नहीं किया जा सका है।नाराज शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तरकर्मियों ने बुधवार को कालेज प्रांगण में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। बैठक में अजय कुमार ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक तथा शिक्षणेत्तरकर्मचारियों की संख्या 30 है। लेकिन तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन न मिलने से भुखमरी की नौबत आ गई है। वेतन का अविलंब भुगतान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। बैठक में भरत राज, राजकुमार, रामकुमार, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे। ब्यूरो