मऊ। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम चार बजे के करीब उस समय कौतूहल मच गया जब पुलिस द्वारा स्कॉर्ट कर तीन लग्जरी बसों को जिले की सीमा से बाहर तक पहुंचाया। इस दौरान पता चला कि जिन बसों को पुलिस ने स्कॉर्ट किया, उसमें थाईलैंड देश के प्रधानमंत्री चान ओचा और उनकी टीम के लोग सवार थे। लेकिन संपर्क करने पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बस में थाईलैंड देश के प्रधानमंत्री और उनकी टीम के सदस्य मौजूद थे। उनका काफिला वाराणसी से चलकर कुशीनगर को जा रहा था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर जिले की सीमा में उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि उनके आने और जाने का कोई प्रोटोकाल नहीं मिला था। ब्यूरो