कस्बा और आस पास के गांवों की ऐतिहासिक दीपावली और लक्ष्मीपूजा के लिए बनाए गए पंडालों में कल देर रात तक देवी माँ की विभिन्न रूपों वाली मूर्तियां विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पंडालों में स्थापित हो गई। इस दौरान पूरी रात रोड सजावट, लाइटिंग और पंडाल की साज सज्जा होती रही। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में कुल 176 स्थानों पर मूर्ति स्थापित होती है। स्थापना के दो दिन बाद पूरे क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल रहता है। लक्ष्मी पूजा के दौरान तीन दिनों तक देर रात तक पंडालों में हजारों श्रद्धालु आते हैं। बुधवार को दीपावली के दिन देर शाम के बाद पांडाल में में मूर्ति स्थापना और पूजा के विधि-विधानों के बीच देवी प्रतिमाओं की स्थापना हो गई। इस बार भी पंडालों को भव्य रूप देकर आकर्षक बनाने की होड़ लगी है।