फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की कमी से नहीं होता हैं शारीरिक विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूर्ति (डब्ल्यूआईएफएस) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पीकेएस स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रानीपुर पीएचसी के प्रभारी डा. फिरोज अहमद खान ने डब्ल्यूआईएफएस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को इस उद्देश्य से शुरू किया गया है ताकि किशोरों में खून की कमी को रोकने के साथ ही इस पर नियंत्रण पाया जा सके। भारत के कुल आबादी में से 22 प्रतिशत किशोर हैं। किशोरों की आधी आबादी में खून की कमी है। खून की कमी से शरीर का पूरा विकास नहीं होता। स्कूलों में किशोरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं होता और दैनिक काम-काज में एकाग्रता कम रहती है. इससे कार्य-क्षमता और बच्चों के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर डा. अशोक कुमार भारती, डा. अभिषेक गुप्ता, स्कूल प्राचार्य विनोद कुमार राय, चेयरमैन यूनुस खान, प्रबंधक परवेज अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें