फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अरबिंद सिंह और राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर कलेक्ट्रेट के घेराव की चेतावनी दी। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिले में जून माह से लेकर वर्तमान समय तक केवल 35 फीसदी ही बारिश हुई है। जिसके कारण खेतों में नमी न होने से धान का उत्पादन 60 % कम हो रहा है। भूजल स्तर गिरने से जिले के परदहा, रानीपुर, रतनपुरा, घोसी, मोहम्मदाबाद, बड़राव ,फतेहपुर मंडाव आदि ब्लॉकों में नलकूपों ने पानी देना बंद कर दिये हैं, जो नलकूप पानी दे भी रहा है वह बहुत ही कम दे रहा है। कहा कि ताल-तलैया, पोखरा, कुँओं, नाला, ड्रेनों में पानी नहीं है आखिर किसान रबी की खेती कैसे करेगा यह सबसे बड़ी समस्या है। किसान नेता ने आरोप लगाया कि डीएम द्वारा राजस्व व कृषि विभाग की सर्वे की जो टीम बनाई गई है वो भौतिक सत्यापन के बजाए अपने वातानुकुलित कमरे में बैठकर रिपोर्ट तैयार हो रही है। जिससे प्रशासन को जिले में सूखे जैसा हालात नजर नहीं आ रहा है। किसान नेताओं ने चेताया कि मांग पूरी न होने किसान कलेक्ट्रेट का घेराव करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें