फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तिलकधारी विधि महाविद्यालय पीलीकोठी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ. राजेश सिंह ने की। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरूण रहे। मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य/डीन डॉ. टीबी सिंह ने महिलाओं से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय के छात्रों ने भी विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

लोकेश वरूण ने शिविर को संबोधित करते हुए महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण, घरेलू हिंसा, लिंग भेद आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर डा. यशवंत सिंह, डा. सुधीर मिश्रा, डा. रमेश चंद्र यादव, डा. सत्येंद्र सिंह, रतन मौर्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष डा. राजेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें