फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंशु अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर झझवां के प्रांगण में मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अंशु राजभर को प्रथम, संध्या को दूसरा तथा रीतू राजभर को तीसरा स्थान मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई की शुरुआत हमारे शरीर में हाथों से होती है। स्वच्छ हाथ ही सुंदर हो सकता है और खूबसूरत हाथों में मेंहदी खूब जंचती है। किशोरियां अपने बाल, नाखून, मुंह तथा पूरे शरीर की सफाई प्रतिदिन करें। इस दौरान प्रवीण श्रीवास्तव, सरोज सिंह,प्रतिभा राय, नरगिस जमाल आदि शामिल रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान पूनम राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें