फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष पार्टी के रीढ़ : हौसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को कस्बा स्थित बीएसएस महाविद्यालय परिसर में हुई। इसमें बूथ पुनरीक्षण तथा स्वच्छता अभियान में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही भारतीय जनता पार्टी के रीढ़ हैं। सभी मंडल प्रभारी तथा मंडल प्रमुख, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी तथा सेक्टर प्रवासी सभी लोगों ने ऊर्जा भरने का कार्य किया है। उन्होंने अपनी-अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने के लिए सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे जनार्दन चौहान ने कहा कि बूथ समिति का गठन सही तरीके से हो जाए तो कार्य करना आसान हो जाएगा। मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर प्रकाश डाला। बैठक में मनोज राय मंडल प्रमुख, मुन्ना राजभर, अनिल कुमार चौहान, सुग्गन राजभर, दीनबंधु राय, राजीव पांडेय, वीरेंद्र सिंह, सुनील राजभर, सुनीता राजभर, चितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें