जिले में गौतस्करी, गौकशी और अवैध बूचड़खाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को विश्व हिंदु परिषद ने कलेक्ट्रट पहुंचकर डीएम प्रकाश बिंदु को ज्ञापन सौंपा। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में विहिप ने मांग की जिले में प्रतिबंध के बावजूद बूचड़खाने संचालित हो रहे है। कहा कि जिले में थानाध्यक्षों की मिलीभगत से क्षेत्रों में खुलेआम गौतस्करी और गौकशी की जा रही है। इस पर जल्द ही प्रतिबंध न लगाया तो मजबूरन विहिप के सदस्य आंदोलित करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वाले में मनोज कुमार जायसवाल, गुलशन कुमार, शैलेश मौर्या, चंद्रमणी पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।