फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना का निर्माण स्वयं करेगी ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप के 45 सदस्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टेट ट्रेनर शेर नारायण सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अपनी योजना का निर्माण स्वयं करेगी। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पांच सदस्यों की एक टास्क फोर्स के गठन के लिए निर्देश दिया गया है। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत से पांच सदस्यों को चुनकर उसकी सूची जिला पंचायतराज अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई है। जिनका दो दिवसीय प्रशिक्षण डिस्ट्रीक रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा विकास खंड स्तर पर किया जाएगा। विकास खंड स्तर पर होने वाले टास्क फोर्स का प्रशिक्षण का कार्यक्रम जिलाधिकारी से अनुमोदन के उपरांत जारी किया जाएगा। उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय शंकर सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी शेषदेव पांडेय, जिला परियोजना प्रबंधक सतीश चंद्र गुप्ता, अपर जिला परियोजना प्रबंधक, विपिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें