फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय समय से पूर्व ही गायब रहते हैं ब्लाक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। प्रदेश के मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद भी शासकीय कर्मचारियों के रवैयों में सुधार नहीं हो रहा है। कर्मचारियों की मनमाने रवैया का आलम यह कि कार्यालय समय से दो घंटे पहले ही कर्मचारी गायब हो जा रहे है। शुक्रवार को कोपागंज के विकासखंड कार्यालय में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां दोपहर तीन बजे ही एक दो कर्मचारियों को छोड़कर अधिकांश कर्मचारी कार्यालय से गायब रहे। कर्मचारियों के गायब रहने के चलते अपने समस्याओं को लेकर आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। आमतौर पर शासकीय कार्यालय का खुलने का समय सुबह साढ़े दस और बंद होने का समय शाम पांच बजे है। लेकिन कर्मचारी और अधिकारी साढ़े 11 बजे से पूर्व जहां कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते है वहीं कार्यालय बंद होने के दो घंटे पहले नदारद हो जाते है। शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे ब्लाक के अलग अलग ग्रामीण क्षेत्र से आए ब्रजभूषण, कैलाश, राजेश, रामप्रवेश, भगीरथ, गोविंद, पलटू, सुनील और सुरेंद्र अपने काम से खंडविकास कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन कार्यालय में एडीओ पंचायत शीतकुमार सिंह और एक दो कर्मचारियों को बाबू, कोर्डीनेटर सहित दूसरे कर्मचारी गायब थे। कर्मचारियों के गायब रहने के चलते ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि वो पिछले कई दिनों से कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। लेकिन कभी कर्मचारी गायब रहते है तो कभी मौजूद कर्मचारियों द्वारा बड़े साहब के मीटिंग में बाहर होने के चलते उन्हें टरका दिया जाता है। इस बावत खंड विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने कहा की अगर कोई कर्मचारी कार्यालय समय से पहले कार्यालय से गायब रहता है तो गलत है। वो इस संबंध में जानकारी लेकर दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें