फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया बुद्धाब्द कलेंडर का विमोचन, शिक्षकों में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह पखवारा के मौके पर मऊ जनपद निवासी शिक्षक तथा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रामविलास भारती द्वारा परिकल्पित बुद्धाब्द 2563 आंबेडकर सन 127 कलेंडर का विमोचन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि की उपस्थिति में डॉ. आंबेडकर महासभा के तत्वावधान में लखनऊ में किया गया। इससे शिक्षकों सहित जिले के लोगों में हर्ष का माहौल रहा। साथ ही शिक्षक की सफलता पर लोगों ने बधाई दी। कैलेंडर निर्माता डॉ. रामविलास भारती ने बताया कि बुद्धाब्द आंबेडकर सन का कैलेंडर वैज्ञानिक व मानवीय संस्कृति पर आधारित है। इसे जीवनचर्या का आधार बनाकर सम्यक समाज का निर्माण किया जा सकता है। काल गणना भारतीय संस्कृति का एक बड़ा हिस्सा है। इसका निर्माण करके समाज को एक नई संस्कृति दिया है जो समता मूलक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें