मऊ। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जनपदीय इकाई की बैठक सहादतपुरा स्थित हाईडिल कालोनी के शिव मंदिर पर गुरुवार को हुई। जिसमें कर्मचारियों की 22 सूत्रीय समस्याओं पर पूरे प्रदेश में 20 एवं 21 अप्रैल को होने वाले धरना प्रदर्शन पर रणनीति तय की गई। एटक के पूर्वांचल महामंत्री सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि बेरोजगारी का लाभ उठाकर विद्युत प्रबंधन द्वारा संविदा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। प्रबंधन के रवैये के कारण संविदा कर्मचारियों की समस्याएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ऊर्जा क्षेत्र में रिक्त पदों पर नई भर्ती किए जाने की भी मांग की गई। इस अवसर पर इसरारुल हक, विजयकांत सिंह, संजय कुमार, रामाश्रय यादव, सुग्रीव मौर्या, प्रवींद यादव, बब्बन सिंह, श्रीराम, सुरेंद्र यादव आदि रहे। अध्यक्षता संगठन के जिलामंत्री संजय कुमार एवं संचालन विजयकांत सिंह ने किया।