फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरी समाज ने आरक्षण देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मंसूरी समाज कल्याण समिति की बैठक कैंप कार्यालय इंदारा करीमाबाद पर मोहम्मद अली मंसूरी की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। इस दौरान समाज के उत्थान और मजबूती पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मुश्ताक अली मंसूरी ने कहा कि बगैर संगठित हुए मंसूरी समाज का उत्थान संभव नहीं है। मंसूरी समाज की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। अत: समाज को सरकार द्वारा आरक्षण दिया जाना चाहिए। महासचिव असलम मंसूरी ने कहा कि मंसूरी समाज का राजनीतिक और सामाजिक विकास बगैर शिक्षा के हासिल नहीं हो सकता। इसके लिए समाज को शिक्षा का स्तर बढ़ाने के एकजुट होने की जरूरत है। इस मौके पर इनामुलहक मंसूरी, मुख्तार मंसूरी, जिला अध्यक्ष एहसान अहमद मंसूरी, अलाउद्दीन आजमी, हाजी मोहम्मद, अली मंसूरी, आबिद अली, मंसूरी रमजान मंसूरी, कौशर अली मंसूरी, मोहम्मद शकील मंसूरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें