मऊ। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को नगर के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इसमें जिलास्तरीय अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर आक्रोश प्रकट किया गया। साथ ही सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बबलू यादव, दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, विनीत तिवारी, सुबोध सिंह, अजय राय, रामप्रवेश, जितेेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।