फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उत्पीड़न पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। पूर्व में किसी मामले को लेकर पुलिस की तरफ से किए जा रहे पक्षपात रवैया को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में की गई। अध्यक्षता संघ की जिला अध्यक्ष शैलकुमारी सिंह ने की। जिला अध्यक्ष शैलकुमारी सिंह ने बताया कि बुधवार को स्थानीय पुलिस द्वारा पूर्व में हुए मामले को लेकर उन्हें नोटिस देकर अनायास ही थाने बुलाया गया। बिना वजह के पुलिस की तरफ से थाने में बुलाने को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ में असंतोष है। पुलिस के इस रवैया का विरोध करने के लिए बुधवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में संघ की महामंत्री बीना राय, किताबुल, निसा इशरत जहां, ज्ञांती देवी, प्रमिला देवी, माधुरी गिरी, मीरा, मनसा यादव, अर्चना सिंह, सुमन देवी, गायत्री देवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें