फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन न मिलने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीद्पुर(मऊ)। क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना डाकघर से संबंधित क्षेत्र के पेंशनधारकों को कई चक्कर लगाने के बाद भी जनवरी माह की पेंशन नहीं मिल पा रही है। डाकघर का चक्कर काटने के बाद भी पेंशन न मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताते चले कि डाकघर से संबंधित पेंशनधारकों को माह की आखिरी तारिख को भुगतान किया जाता है। लेकिन फरवरी माह के तीन दिन बीतने के बाद भी जनवरी माह के पेंशन का भुगतान नहीं हो सका है। जबकि पेंशनर पिछले तीन दिनों से रोजाना डाकघर का चक्कर काट रहे है। जहां उन्हें डाककर्मियों द्वारा कभी सर्वर फेल, खाता में भुगतान न होने की बात कहकर अगले दिन आने के लिए कहा जा रहा है।वही इस संबंध में जिला डाकघर के पोस्टमास्टर जयनाथ यादव द्ववारा तकनीकि समस्या के चलते भुगतान में विलंब होने की बात कही। जहां तकनीकि समस्या दूर होते ही पेंशनरों के खाते में भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें