बढुआ गोदाम(मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बडागांव के पास रविवार की सुबह सड़क पर महिला के आने से बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। इससे रोड पार कर रही महिला समेत बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। घोसी थाना क्षेत्र के सेमरी जमालपुर निवासी रमेश 25 पुत्र राममूरत रविवार की सुबह बाइक से खुरहट से वापस गांव लौट रहा था। अभी वती बडागांव के पास पहुंचा था कि अचानक रोड क्रास कर रही भागशरी पत्नी ननकू राम के आ जाने से बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। जिससे बाइक सवार महिला घायल हो गई। जहां दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां हालात गंभीर होने पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद वराणसी रेफर कर दिया गया।