सूरजपुर। गरीब और असहायों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा हैं, इनकी सेवा से बड़ा कोई दूसरा पुण्य नहीं होता हैं।गरीबों की सेवा करना ईश्वर की सेवा होती है।इनकी सेवा करने से मन और आत्मा दोनों को शांति मिलती हैं। यह बात दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सरफोरा के ग्राम प्रधान शिवानंद पांडेय ने मकर संक्राती पर कंबल वितरण कार्यक्रम में गरीबों को कबंल वितरित करने के दौरान कही। शनिवार को भीषण ठंड से बचाव के ग्राम प्रधान की ओर से कंबल विरतरण कार्यक्रम करते हुए आस पास गांवों से आए 105 गरीबों को कबंल वितरित किया। इस अवसर पर भालचंद्र पांडेय ,जितेंद्र राय, अनिल राय, पवन कुमार राय रामबली यादव , कमला गोंड, सुभाष साहनी ,अखिलेश यादव ,मनोज कुमार, छवि प्रसाद, मोतीप्रसाद, प्रमोद भाष्कर ,रमायन यादव सहित अनेको गणमान्य लोग उपस्थित रहे।