मुहम्मदाबाद गोहना। पब्लिक महिला शहर पीजी कॉलेज बरामदपुर मोहम्मदाबाद गोहना में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अहमद शब्बू ने शिविर में मौजूद स्वयं सेविकाओं द्वारा सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने में सहयोग की सराहना किया समारोह को संबोधित करते हुए श्री अंसारी ने कहा कि सेवा से व्यक्तित्व का विकास होता है ।देश की तरक्की में छात्राओं का विशेष योगदान है। कहा कि लड़कियां अपनी संस्कृति और भाषा को संजोने का काम करती हैं इसलिए बच्चियों को हर तरह से उत्साह वर्धन कर बढ़ावा देना चाहिए। कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से देशप्रेम को बढ़ावा सेवा और शिक्षा की ललक के साथ ही माता पिता की सेवा करना मुख्य उद्देश्य है । इस मौके पर डॉ दीप शिखा शुक्ला , डॉ राजेश कुमार, डॉ रमेश चंद्र मिश्रा, डॉक्टर एखलाक ,शेख सल्लू ,श्याम जी शर्मा ,मसूद अहमद ,डॉ रमाशंकर तिवारी समा शेख, मोहम्मद राशिद, शिक्षक पूनम सरोज समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे।