मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली के जमुई गांव में स्थित गैस गोदाम के निकट रविवार को खड़ी एक चार पहिया वाहन में एक बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे वहां खड़ी दो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। वही बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 100 डायल और 108 नंबर गाड़ी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजी। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घायल विजय पुत्र श्री किशुन आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी कथौली गांव का है। विजय बाइक से जीयनपुर थाने के गोडवारी गांव निवासी अनुराधा पुत्री शहबीर लेकर करहां गॉव किसी काम से जा रहा था। तभी उसकी बाइक जमुई गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी कार से टकरा गई।