फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से किया गया प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। श्री ठाकुरद्वारा रामलीला समिति के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से नगर पंचायत क्षेत्र में शुुरू हुई रामलीला मंचन का कार्यक्रम गुरुवार की रात राम का राज्याभिषेक धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्याभिषेक कार्यक्रम संपन्न होते ही जय श्री राम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया। गुरुवार को श्री ठाकुरद्वारा काली मंदिर परिसर से श्री राम ,जानकी, लक्षमण ,भरथ ,शत्रुघ्न, व हनुमान की मूर्ति तैयार होकर रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकली कस्बे के पूरब रविदास मंदिर से सदर बाजार , टेढी गली ,कोट मोहल्ला होते हुए रामलीला मंचन स्थल पर पहुंच कर राज्याभिषेक के लिए तैयार मंच पर श्रद्धालुओं ने अपने कंधे पर बैठाकर मंच पर आसीन किया पश्चात्य विधिविधान से पूजन समिति के मंत्री आनंद मोहन राय व बृजेश कुमार गुप्त तिलक लगाकर राजगद्दी सौंपा। इसके बाद पूरा क्षेत्र श्री रामचंद्र की जय-जयकार से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें