फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड होगा नौवीं और 11वीं के छात्रों का पंजीकरण आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/वित्तविहीन हाईस्कूल एवं इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत शैक्षिक सत्र 2017-18(परीक्षा वर्ष 2019) कक्षा 9 एंव 11 के छात्र/छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण एवं वर्ष 2018 की कृषि भाग एक की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कक्षा-11 के छात्र/छात्राओ का अग्रिम पंजीकरण आवेदन परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों का शैक्षिक सत्र माह एक जुलाई 2017 से प्रारंभ किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। शासनादेश के अनुपालन में शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए अग्रिम पंजीकरण की समय सारिणी निर्धारित की गई है।संस्था के प्रधान द्वारा कक्षा 9 एवं 11 में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50/-(रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में एकमुश्त जमा करने एवं जमा किए गए पंजीकरण शुल्क की सूचना तथा छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2017 तक मध्यरात्रि 12 बजे तक निर्धारित है। वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र/छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान द्वारा उनके विवरणों (नाम, माता-पिता का नाम,जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि को भली-भांति जॉच करने की अवधि में वेबसाइट पर किसी की प्रकार का अपडेशन 02 अक्तूबर 2017 से 10 अक्टूबर 2017 तक प्रतिबंधित रहेगा। ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों में जांच के बाद यदि किसी प्रकार का संशोधन वांछित है, तो उसे संस्था के प्रधान द्वारा पुन: वेबसाइट पर संशोधित/अपडेट करने की अवधि में किसी नवीन छात्र का वितरण अपलोड/ स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवल संशोधन ही 11 अक्तूबर 2017 से 20 अक्टूबर 2017तक स्वीकार किए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें