फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की बैठक में कई प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन । फतेहपुर मंडाव ब्लाक के बखरिया गांव में शुक्रवार को तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कृषि भूमि व आवासीय जमीन पट्टा करने के लिए बैठक की गई। बैठक में लगभग तीन दर्जन कृषि और इतने ही लोगों को आवास के लिए प्रस्तावित किया गया। इस अवसर पर गांव के प्रधान मनोहर यादव सहित गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे। पूर्व प्रधान चन्द्रदेव यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्रामप्रधान के ही लोगों को कृषि व आवासीय पट्टा के लिए प्रस्तावित किया गया है। इस संबंध में तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अभी प्रस्ताव आया है जांच की जाएगी, जो पात्र होगा उसी को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें