फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन देने के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में सत्यराम जनता इंटर कालेज कल्याणपुर के शिक्षकों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर माह मई-जून के रुके हुए वेतन जारी करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सायं तीन बजे जिला विद्यालय निरीक्षक एवं शिक्षकों के साथ हुई वार्ता में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षकों के रुके वेतन जारी करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन के अध्यक्ष जय नरायन द्विवेदी, राम लखन यादव, रामानंद यादव, शशिकांत पांडेय, देव भाष्कर तिवारी, ऋषिकेश पांडेय, वृज बिहारी पांडेय, डा. देवेंद्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें