फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख हड़पे, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के भटौली उदमतिया गांव निवासी रोशन राम की तहरीर पर धोखाधड़ी मामले में बुधवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने 21 लाख रुपये हड़प लिए। डेढ़ साल पहले पंजाब के रहने वाले जगमोहन सिंह और असम के चांदमारी महीलानपुर शिवमंदिर कामरूप निवासी कौशिक चौधरी से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब और कनाडा में व्यवसाय है वहां नौकरी दिला सकते हैं। पासपोर्ट और वीजा बनवाने के लिए कौशिक चौधरी के खाते में कई किस्तों में 21 लाख रुपये भेजे दिए। लेकिन अभी तक पासपोर्ट वीजा नहीं बना है। पूछने पर दोनों टालमटोल करते रहे। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें